उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई के नेतृत्व में उन्नाव निवासी पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल पंडित उमाशंकर दीक्षित और भारत के महान आध्यात्मिक नेता व समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गई। साथ ही वायनाड से कांग्रेस पार्टी की सांसद व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर भी उत्साह प्रकट किया गया। लखनऊ बाईपास स्थित उमाशंकर दीक्षित की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने उनकी जयंती मनाई। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा वह जिले का गौरव थे। इस दौरान कमल तिवारी, दिनेश शुक्ल, कृष्णपाल यादव, सुयश बाजपेई, सुमित गुप्ता, युसुफ फारूकी, विश्वास निगम, इकबाल, मयंक बाजपेयी, संजय सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.