हमीरपुर, फरवरी 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। वर्ष 2007 में आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज हुए मुकदमे में नामजद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची। बीते दिसंबर माह में उन्होंने इस मामले में कोर्ट से अपनी जमानत कराई थी। आज बयान दर्ज कराने के बाद कुछ देर वकीलों के बीच रही साध्वी निरंजन ज्योति वापस लौट गई। बता दें कि वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व राज्यमंत्री शिवचरण प्रजापति, पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल, वर्तमान समय में भाजपा के राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, सुमेरपुर निवासी मधु महाराज सहित अन्य कई लोगों के विरुद्ध आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते दो दिसंबर को साध्वी निरंजन ज्योति ने इस मामले में कोर्ट से जमानत भी कराई थी। इसी क्रम में मंगलवार को सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.