जमुई, जून 24 -- गिद्धौर। निज संवाददाता गिद्धौर प्रखंड के कुंधुर पंचायत अंतर्गत नयागांव में नागी नकटी कटहरा नदी तट स्थित समाधि स्थल पर दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह "दादा" की 16 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाएगी। पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, नेता और अधिकारी शामिल होंगे। समारोह में दिवंगत नेता की धर्मपत्नी पूर्व सांसद पुतुल कुमारी और उनकी पुत्री, बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहेंगी। निजी सहायक मिथिलेश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 9:30 बजे से समाधि स्थल पर क्षेत्र के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, परिजन और आमजन "गिद्धौर की मिट्टी के लाल" को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में जुटेंगे। इधर सीएम के प्रस्तावित क...