बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। जिला कांग्रेस में बुधवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर शोकसभा की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहसिना किदवाई ने बांदा की माटी में जन्म लिया और उनका यहां से गहरा लगाव रहा। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रहीं 94 वर्षीय मोहसिना किदवाई के निधन पर सभी कांग्रेसी स्तब्ध दिखे। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर दुःख व हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए अपनी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया है। उनका जन्म एक जनवरी 1932 को बांदा शहर के छावनी मोहल्ला स्थित गणेश राइस व दाल मिल में हुआ था। उनका बांदा से आजीवन आत्मीय लगाव रहा। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उ...