बक्सर, मई 30 -- ब्रह्मपुर, निसं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे शुक्रवार को बक्सर लोकसभा क्षेत्र के बड़हरिया विधानसभा अंतर्गत देवकुली गांव पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कर्मठ कार्यकर्ता स्व.रविकांत दुबे के निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। श्रीचौबे ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कहा कि स्व.रविकांत दुबे ऊर्जावान, समर्पित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध युवा नेता थे। इनका असमय निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। जिन्होंने स्व.रविकांत को नम आंखों से श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.