पूर्व केंद्रीय मंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना
दरभंगा, जून 2 -- लहेरियासराय। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को डरहार में भाजयुमो के जिला मंत्री रहे स्व. अमित झा के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री चौबे ने स्व. झा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि अमित झा का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, वीरेंद्र पासवान, नथुनी पासवान, रमाकांत झा, मुन्ना, राकेश चौधरी व हरिओम झा भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मंत्री ने सभासद के घर पहुंच कर जताई शोक संवेदना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.