पूर्व केंद्रीय मंत्री को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग
चंदौली, जुलाई 4 -- चंदौली। पासवान समाज का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मिला। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग किया। इस दौरान दिलीप पासवान ने कहा कि पासवान समाज के नेता, दलित क्रांति के मसीहा, सामाजिक न्याय के प्रबल योद्धा एवं अंबेडकरवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले पद्मभूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान कर देश उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करे। इस मौके पर चंद्रशेखर पासवान, धीरज पासवान, वीरू पासवान, जयप्रकाश पासवान, रवि पासवान, अरुण पासवान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.