दरभंगा, अप्रैल 27 -- दरभंगा। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री डॉ. शकील अहमद रविवार को बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर स्थित कांग्रेस नेता रतिकांत झा के आवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेता रतिकांत झा ने डॉ. अहमद का पाग-चादर से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मो. असलम, पूर्व जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान, शशिकांत झा, रामविलास झा, एहसान आरजू सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें- कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत यह भी पढ़ें- झामुमो कार्यालय में मनाया गया पूर्व मंत्री करण चन्द्र मार्डी की पूण्यतिथि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...