पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई की मीट फैक्ट्री सील, 5 महीने पहले पकड़ा गया था 700 किलो गोमांस
बुलंदशहर, जून 22 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई की मीट फैक्ट्री को सील कर दिया है। बता दें कि अलीगढ़ जिले के थाना चंडौस क्षेत्र में पकड़े गए 700 किलो मीट के सैंपल की गोमांस होने की हुई पुष्टि के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई व मीट फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा था। रविवार को जिला बुलंदशहर की प्रशासनिक टीम ने खुर्जा स्थित मीट फैक्ट्री में संबंधित दस्तावेजों को खंगालते हुए जांच की। इसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया। साल 1991 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रहे सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन खुर्जा स्थित अल हम्द फ्रोजन फूड्स के मालिक हैं। बीते 15 जनवरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.