नई दिल्ली, जनवरी 14 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। राजधानी के मदद टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में बुधवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। बुधवार सुबह करीब 8:05 बजे दिल्ली के लुटियंस जोन के 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो पाया कि आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.