पूर्व केंद्रीय मंत्री का चिलबिला में हुआ भव्य स्वागत
गंगापार, अप्रैल 25 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे का मांडा क्षेत्र के चिलबिला बाजार में जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।विंध्याचल से लौटते समय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे का प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित चिलबिला बाजार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह के आवास पर भव्य स्वागत हुआ।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साल भर बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से लोगों को जागरूक करने और सरकार की विकासपरक योजनाओं को शत प्रतिशत कार्यान्वित कराने में जनता के सहयोग की लोगों अपील की । स्वागत समारोह में सूर्य शेखर सिंह एडवोकेट, रमेश बहादुर सिंह, जय तिलक सिंह, राजेश सिंह, प्रिंस सिंह, महंत सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.