नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- भाजपा के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बिहार की राजनीति पर केंद्रित अपनी पार्टी बनाएंगे, जिसमें वह 'जात-पात' से मुक्त लोगों को शामिल करना चाहते है। आरके सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह पार्टी में ईमानदार, पढ़े-लिखे और जात-पात से मुक्त लोगों को शामिल करना चाहते हैं। बिहार में आरा से लोकसभा सदस्य रहे पूर्व नौकरशाह ने हालांकि पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया है। मालूम हो कि पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा ने उन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दल से निलंबित कर दिया था और बाद में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए के नेतृत्व, उम्मीदवारों और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।सम्राट चौधरी पर सवाल उठाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.