रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर। व्यापार मंडल के महामंत्री कपिल आर्य के अजीतपुर स्थित कार्यालय का पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट व्यापार और व्यापारियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित भारत के सफल सफर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे पहले भाजपा नेताओं ने उनका जीरो पाइंट पर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, विधान परिषद सदस्य महाराजसिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.