दुमका, फरवरी 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की पहल पर मृत प्रवासी मजदूर शिवजन कोल के परिवार को सरकारी सहायता और आर्थिक मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी गई है। इस संदर्भ में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मृत प्रवासी मजदूर के विशनपुर गांव पहुंचे और मृतक मजदूर के घर पहुंचकर घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों का कुशलक्षेम जाना। वहीं भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यहां बता दें कि जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहरीडीह ग्राम पंचायत के विशनपुर गांव निवासी प्रवासी मजदूर शिवजन कोल की आकस्मिक मृत्यु गत वर्ष 25 मई को लेह (लद्दाख) में हो गई थी। दिवंगत मजदूर शिवजन कोल लेह (लद्दाख) में 78 आरसीसी में अस्थाई (केजुअल लेबर) मजदूर के रूप में कार्यरत था। मजदूर की मौत के पश्चात पूर्व कृषि मंत्री ने उसके परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.