हल्द्वानी, जून 25 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। कृषि विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक गौरी शंकर का गुरुवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा मुखानी स्थित मित्र कॉलोनी आवास से निकाली गई, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, किसान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। 62 वर्षीय गौरी शंकर का निधन 23 जून की शाम को हुआ था। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त कृषि निदेशक गौरी शंकर की अंतिम यात्रा आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...