जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आगामी कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्य परिषद ने कुलपति चयन के लिए गठित सर्च कमेटी में शिक्षाविद डॉ. सीमा सिंह को सदस्य नामित किया है। मौजूदा कुलपति का कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए नई नियुक्ति की तैयारी तेज हो गई है। डॉ. सीमा सिंह बीएचयू के कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका शैक्षणिक और शोध अनुभव समृद्ध रहा है। उन्होंने वनस्पति विज्ञान में एमएससी के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से एमएड कर गोल्ड मेडल हासिल किया और बाद में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। यूजीसी समर्थित लघु शोध परियोजना पूरी की है और शिक्षा क्षेत्र में कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन कराया है। इसके साथ ही विभिन्न शैक्ष...