पूर्व कुलपति गोपाल जी त्रिवेदी के निधन पर शोक
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पूर्व कुलपति एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ.गोपाल जी त्रिवेदी के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता व राजद नेता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि डॉ.गोपाल जी का खेती, किसानी और गांव से बहुत लगाव था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, छात्रों और ग्रामीण विकास को समर्पित कर दिया। समेकित मत्स्य फार्मिंग का मॉडल, लीची-मक्का की उन्नत खेती और कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। यह भी पढ़ें- पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी का निधन, अंतिम संस्कार आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.