पूर्व की तरह विभाग में ही होगा ड्राइविंग टेस्ट, जारी होंगे लाइसेंस
सहारनपुर, जून 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है कि ड्राइविंग टेस्ट अब फिर से पूर्व की तरह आरटीओ (विभाग) में ही होंगे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए अधिकृत ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के संचालन शुरू होने तक पूर्व की व्यवस्था के अनुसार, ड्राइविंग टेस्ट सीधे विभागीय स्तर पर ही आयोजित किए जाएंगे और सफल अभ्यर्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। एआरटीओ प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में लाइसेंस परीक्षण का कार्य संभाल रहे सिमरन ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बेहट रोड का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। संस्थान को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना निरस्त लाइसेंस मुख्यालय में जाकर तत्काल सरेंडर करें। यह भी पढ़ें- बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस का नया नियम, ट्रेनिंग स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.