पूर्व कांग्रेस सांसद के. पी. धनपालन का निधन
नई दिल्ली, मई 30 -- कोच्चि। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के. पी. धनपालन का शनिवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तबीयत खराब होने पर उन्हें तड़के पारावुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। एर्नाकुलम जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में शामिल धनपालन वर्ष 2009 में चालाकुडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव त्रिशूर सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने नॉर्थ पारावुर नगरपालिका के पार्षद, मिल्मा के अध्यक्ष तथा स्थानीय ग्रामीण बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में भी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- पूर्व कांग्रेस सांसद के. पी. धनपालन का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.