हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 30 -- बस्ती में नेशनल हाइवे पर नगर थाना क्षेत्र के बसहवा के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बस्ती से कप्तानगंज की ओर जा रही एक कार पहले बाइक से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ी। पुलिस के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखांव गांव निवासी संदीप प्रजापति (27) पुत्र राम उजागिर प्रजापति बाइक से बस्ती से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा भिड़ी।पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे की मौत कार में पिकौरा बक्शी (कोतवाली) निवासी शिवांश पांडेय पुत्र ज्ञानेंद्र प...