पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख की पीटकर हत्या, पत्नी-बेटों और पोते को भी पीटा
संवाददाता, अगस्त 12 -- यूपी के लखीमपुर में मितौली थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में मंगलवार की सुबह मामूली विवाद में हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर मितौली के पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख किशोरी लाल (60) को मरणासन्न कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनके दोनों बेटों, पत्नी व पोते के साथ भी मारपीट की गई। वे भी घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। किशोरी लाल और दूसरे पक्ष के लोगों के मकान गांव में आमने-सामने हैं। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया। मंगलवार की सुबह किशोरी लाल के बेटे आदेश को हमलावरों ने घेर लिया और उसकी पिटाई करने लगे। यह भी पढ़ें- यूपी के आंदोलित Gen-Alpha को इंस्पेक्टर ने हड़काया, अभिजीत दीपके का मिला साथ मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.