लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- मितौली थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में मंगलवार की सुबह मामूली विवाद में हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर मितौली के पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख किशोरी लाल (60) को मरणासन्न कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनके दोनों बेटों, पत्नी व पोते के साथ भी मारपीट की गई। वे भी घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। किशोरी लाल और दूसरे पक्ष के लोगों के मकान गांव में आमने-सामने हैं। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया। मंगलवार की सुबह किशोरी लाल के बेटे आदेश को हमलावरों ने घेर लिया और उसकी पिटाई करने लगे। मौके पर पहुंचे पिता किशोरी लाल पर भी हमलावरों ने लाठी डंडे बरसा दिए। मारपीट में जख्मी बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचने से पहले ही...