लखीसराय, जुलाई 3 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लखीसराय के तत्कालीन औषधि निरीक्षक दीपक कुमार राम को गंभीर आरोपों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 मई 2026 को लखीसराय पुलिस द्वारा एक संदिग्ध पिकअप वैन से बरामद दवाओं की जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन औषधि निरीक्षक दीपक कुमार राम को सौंपी गई थी। यह भी पढ़ें- पूर्व औषधि निरीक्षक दीपक कुमार राम निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेशआरोप और जांच आरोप है कि जांच पूरी होने के बाद उन्होंने न तो जांच प्रतिवेदन संबंधित वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराया और न ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सरकारी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, मनमानी, कर्तव्यहीनता तथा ...