पूर्व औद्योगिक अपर थानाध्यक्ष सदरे आलम बर्खास्त
हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुशवाहा ने पूर्व औद्योगिक थाना अपर थानाध्यक्ष सदरे आलम को बर्खास्त कर दिया है। सदरे आलम पर मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना स्थित एक चाय दुकान से 11 हजार घूस लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 2021 में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उक्त आरोप के लिए पुअनि सदरे आलम के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिला विभागीय जांच कार्यवाही सं0-117/21 परिवर्तित 45/23 प्रारंभ किया गया था। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर सदरे आलम को बर्खास्त किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना सिपाहपुर गांव निवाशी तब्बसुम आरा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में सदरे आलम के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया था। शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.