पूर्व एससीसी अधिकारी व शिक्षक के निधन पर शोक
अलीगढ़, मई 28 -- फोटो अलीगढ़। पूर्व एनसीसी अधिकारी एवं प्रवक्ता, जमुना खंड इंटर कॉलेज टप्पल से जुड़े शिक्षक मुकेश कुमार पिप्पल के आकस्मिक निधन से शिक्षक जगत में शोक का माहौल फैल गया है। परिजनों ने बताया कि जनगणना कार्य के अंतर्गत उनका कार्यक्षेत्र मालव, टप्पल ब्लॉक, तहसील खैर एचएलबी नंबर 49 में मंगलवार को दिनभर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया। किंतु रात्रि लगभग 9:30 से 10:00 बजे के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए। उन्होंने जमुना खंड इंटर कॉलेज टप्पल में प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी (रैंक : कैप्टन)के रूप में दीर्घकाल तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वे अपने पीछे दो बेटियों एवं एक पुत्र सहित शोकाकुल परिवार छोड़ गए हैं। शिक्षकों ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.