किशनगंज, अप्रैल 5 -- किशनगंज। संवाददाता आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम की ओर से किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की कार्रवाई के बाद पूर्व एसडीपीओ की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। इस केस से जुड़े मामले की पड़ताल के लिए आर्थिक अपराध इकाई की टीम शनिवार को एक बार फिर किशनगंज पहुंची। इस मामले में ईओयू की तीन अलग-अलग टीमें गौतम कुमार से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों पर अलग-अलग जांच कर रही हैं।आर्थिक अपराध इकाई की एक टीम किशनगंज शहर के धर्मगंज में भी एक स्थान पर पहुंची थी। इसके अलावा एक टीम जिला परिवहन कार्यालय भी पहुंची। आर्थिक अपराध इकाई की टीम यह जानकारी भी जुटा रही है कि पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार व उनके परिजनों के नाम पर कितनी गाड़ियां निबंधित हैं। टीम जमीन की खरीद-बिक्री ...