मुंगेर, मई 20 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना परिसर में नवपदस्थापित एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र के स्वागत एवं पूर्व एसडीपीओ संकेत कुमार के विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी सैयद इमरान मसूद की। उन्होंने पूर्व एसडीपीओ संकेत कुमार के बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की प्रशंसा की।

स्वागत समारोह एसडीओ राजेश रंजन कुमार ने बेहतर तालमेल की सराहना की। पुलिसकर्मियों ने उनके मित्रवत व्यवहार और निर्भीक होकर कार्य करने की प्रेरणा को यादगार बताया। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस-पब्लिक समन्वय और मजबूत होगा तथा अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनेगी। पूर्व एसडीपीओ संकेत कुमार ने कहा कि तारापुर में बिताए गए चार माह उनके प्रशासनिक जीवन के यादगार पलों में शामिल रहेंगे। य...