पूर्व एसओ व कर्मी के बीच विवाद पहुंचा उच्च शिक्षा निदेशक के पास
भागलपुर, अगस्त 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के पूर्व सेक्शन ऑफिसर (एसओ) अमरेंद्र झा और एक वर्तमान कर्मचारी के बीच का विवाद अब उच्च शिक्षा निदेशक तक पहुंच गया है। पूर्व एसओ ने निदेशक को पत्र भेजकर उक्त कर्मचारी पर पिछले 29 वर्षों में वेतन बकाए, एसीपी और एमएसीपी मद में अनुचित तरीके से अतिरिक्त भुगतान पाने का आरोप लगाया है। अमरेंद्र झा का कहना है कि अनुकंपा पर नियुक्त इस कर्मचारी को वेतन सत्यापन कोषांग द्वारा दिनचर्या लिपिक पद स्वीकृत होने के बावजूद बढ़ा हुआ वेतनमान दिया जाता रहा। वहीं, दूसरी ओर पूर्व एसओ के खुद के बकाया भुगतान की मांग पर इसी कर्मचारी की प्रतिकूल रिपोर्ट के कारण रोक लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.