आगरा, दिसम्बर 3 -- पश्चिमी जोन के बसई जगनेर थाने में पूर्व थानाध्यक्ष सुनील तोमर सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा गांव नसऊआ के एक ग्रामीण ने दर्ज कराया है। इसके लिए पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। आरोप है कि चोरी की बाइक बरामद करने के एवज में 15 हजार रुपये वसूले गए। रकम लेने के बाद भी आरोपियों को छोड़ दिया गया। बाइक भी उसे नहीं दी गई। ग्राम नसऊआ निवासी जितेश ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पूर्व थानाध्यक्ष बसई जगनेर सुनील तोमर, ग्राम डाबर (फतेहपुर सीकरी) निवासी यदुवीर, देवेंद्र, सुरेश, राजकुमार (नसऊआ) को नामजद किया गया है। पीड़ित ने मुकदमे में लिखाया है कि 11 अप्रैल 2023 को उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने उसका मुकदमा नहीं लिखा। बमुश्किल 28 अप्रैल 2023 को चोरी का मुकदमा लिखा गया। बाइक बरामद करने के लिए...