भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के पूर्व प्रशाखा पदाधिकारी (एसओ) अमरेंद्र कुमार झा की सेवानिवृत्ति के तीन साल बाद भी बकाया दावा विवरणी जारी न होने का मामला तूल पकड़ चुका है। इस मुद्दे पर कॉलेज के प्राचार्य और पूर्व एसओ के बीच ठन गई है।प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने पूर्व एसओ के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि बकाया वेतन विवरणी विश्वविद्यालय को भेजी जा चुकी है। विवरणी के अनुसार, पूर्व एसओ का 5,017 रुपये अधिक निकल रहा है और उन्हें वर्ष 2009-10 और 2024-25 में बकाया भुगतान किया जा चुका है। प्राचार्य ने आरोप लगाया कि पूर्व एसओ गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: रजौन : डीएन सिंह महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हेतु बैठक आयोजित दूसरी ओर, पूर्व एसओ अमरेंद्र कुमार झा...