सहारनपुर, मई 2 -- मिर्जापुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई-बेटो व सहयोगियों पर पांच दिन पहले दर्ज हुए मुकदमे में नामजद एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मामले में पकड़कर जेल भेज चुकी है। पांच दिन पहले मिर्जापुर पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्म इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, बेटे जावेद, अलीशान, वाजिद समेत उनके सहयोगियों पूर्व जिला पंचायत सदस्य इमरान, पूर्व प्रधान इखलाक, अश्वनी और सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मुकदमा पीडि़त मेघराज निवासी ग्राम सफीपुर द्वारा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर एक और नामजद आरोपी अश्वनी पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम मायापुर रूपपुर उर्फ बादशाहीबाग को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.