वरिष्ठ संवाददाता, जून 26 -- लखनऊ के हजरतगंज श्रीराम टावर में बुधवार रात सपा के पूर्व एमएलसी जयचंद्र भदौरिया के बेटे विवेक ने मोबाइल शोरूम के मालिक काविश अदील से धक्का मुक्की की। विरोध पर व्यवसायी के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने से बचा तो पिस्टल की बट से पीटकर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। बवाल की सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित व्यवसायी काविश अदील सआदतगंज महबूबगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि श्रीराम टावर में उनका मोबाइल का शोरूम है। बुधवार रात बटलर कालोनी में रहने वाले विवेक सिंह अपनी एसयूवी से पहुंचे।मोबाइल देखने के दौरान अभद्रता की उन्होंने मोबाइल खरीदने की बात कही। इस पर उन्हें विभिन्न कंपनियों के मोबाइल दिखाए। मोबाइल देखने के दौरान विवेक ने अभद्रत...