पूर्व एमएलसी के निर्माणाधीन मकान में चोरी केस
वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। चितईपुर के महामनापुरी कॉलोनी में लेन नंबर 9 में पूर्व एमएलसी डॉ. वीणा पांडेय के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने 15 मई की रात आठ लाख का सामान पार कर दिया था। चितईपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के सभी बोर्ड और पैनल से 35 किलो तार, प्रथम फ्लोर के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 12 बंडल कॉपर का तार, 20 हैवी ड्यूटी पैनल, केमिकल मिक्सर मशीन, भरा गैस सिलेंडर और प्लंबर का सामान उठा ले गए। इसके पहले भी 11 जनवरी को चोरी हुई थी। तब पुलिस ने केस भी दर्ज नहीं किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.