सहारनपुर, मई 9 -- मिर्जापुर संवाददाता। पूर्व एमएलसी हाजी मौ. इकबाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की वादी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए नामजद दो और आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपियो को पुलिस इससे पहले ही पकड कर जेल भेज चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सफीपुर निवासी मेघराज ने कई दिन पहले पूर्व एमएलसी हाजी मौ0 इकबाल के भाई महमूद व बेटो जावेद, अलीशान व वाजिद समेत आठ लोगो के खिलाफ वादी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे को वापस लेने व जान से मारने की धमकी देने आदि की संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- किसान ने सीएम और अधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार पुलिस ने उक्त मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे नामजद दो आरोपी पूर्व प्रधान अखलाक और उसके साथ...