सहारनपुर, अप्रैल 27 -- बेहट,संवाददाता। मिर्जापुर पुलिस ने धमकी के मामले पूर्व एमएलसी इकबाल उर्फ बाला के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। 24 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बता दें कि 24 अप्रैल को थाना मिर्जापुर के गांव शफीपुर निवासी मेघराज पुत्र चतर सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि इमरान पुत्र वसीर अहमद निवासी ग्राम मगपुरा थाना मिर्जापुर, इकबाल उर्फ बाला व अन्य आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया था कि मुकदमा वापस लेने का दबाव एंव उसकी जमीन पर कब्जा व जान से मारने की धमकी दी गई। वादी को गलत मुकदमें में फंसाये जाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह को सूचना मिली कि आरोपी गांव में है और वह बाहर जाने की फिराक में है।...