प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में राजा बहादुर पार्क के रहने वाले पूर्व एमएलसी आनंद भूषण सिंह 'बब्बू राजा' का बीमारी के चलते बुधवार अपराह्न लखनऊ के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। जानकारी मिलने पर जिले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले आनंद भूषण सिंह 'बब्बू राजा' शहर में रहने के साथ लखपेड़ा में अपना फार्म हाउस भी संचालित करते थे। वर्ष 2004 में अक्षय प्रताप सिंह के सांसद बनने के बाद एमएलसी की सीट खाली हो गई थी। इसके बाद बब्बू राजा कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजाभैया' के सहयोग से निर्विरोध चुन लिए गए। उनके बेटे यशवर्धन सिंह 2022 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। बब्बू राजा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का समर्थन किया था। करीब तीन माह से उनकी तबीयत खराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.