आजमगढ़, जनवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मड़ोही गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी के घर से लाखों की चोरी कर फरार हो गए। चोर घर के पीछे से दूसरे तल पर पहुंचे थे। कमरों का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिये थे। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मड़ोही गांव निवासी सेवानिवृत्त एडीओ (पंचायत) हरिराम के परिवारजन सोमवार की रात में भोजन के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे लोगों के दरवाजा में बाहर से कुंडी लगा दी। दूसरे कमरों की कुंडी काटकर अलमारी, बक्सों को तोड़ दिया। 30 हजार नगदी और सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। सुबह करीब चार बजे जब हरिराम के पुत्र अंगद टहलने के लिए उठे। उनके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.