पूर्व एचएम व सहायक शिक्षक में मारपीट,एचएम हुये बीमार
बगहा, मई 22 -- मझौलिया,एप्र । गुरुवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय महनवा रमपुरवा में शिक्षकों के बीच हुआ विवाद हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जिससे विद्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। विद्यालय में नए रूटीन को लागू करने को लेकर शिक्षक धर्मेंद्र सिंह और पूर्व प्रधानाध्यापिका शिल्पा कुमारी के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, फिर मामला इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक चलती रही। इसी दौरान पूर्व प्रधानाध्यापिका शिल्पा कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई । घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों एवं विद्यालय कर्मियों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.