भागलपुर, अप्रैल 25 -- सुल्तानगंज। अपर रोड स्थित नगर परिषद के पूर्व उप सभापति ऊषा देवी के सूने घर में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का जेवरात, नकदी और आवस्यक कागजात चुरा ले गए। पूर्व उप सभापति ने बताया कि भागलपुर अपनी बहन के घर शादी समारोह में भाग लेने गई थी। इसी दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच कर आवस्यक जांच की। इधर सुल्तानगंज पुलिस मामले में जांच करते सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- शादी में गया परिवार, घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...