कटिहार, मई 28 -- कटिहार। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से एक अणे मार्ग में मिलकर कटिहार आने का न्योता दिया एवं कटिहार के विकास हेतु चल रहे परियोजनाओं का अवलोकन व कटिहार के औद्योगिक, पर्यटकीय एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शीघ्र कटिहार आने का आश्वासन दिया एवं कहा कि कटिहार के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने ग्राम कचहरी में कार्यरत तथा स्थानीय नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के नियत भत्ता में सम्मानजनक वृद्धि करने का आग्रह किया। उन्होंने कटिहार सदर प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन प्रखंड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की चर्चा करते हुए परिसर में प्रखंड एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय भवन निर्माण की मांग की। ज्ञातव्य है कि पूर्व से निर्म...