पलामू, अगस्त 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम के पूर्व उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने उपायुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम में नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने नागरिकों को हो रहे परेशानियों से अवगत कराया। उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि नगर आयुक्त का पद खाली रहने से होल्डींग टैक्स, वाटर टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, निविदा, सैरात, लाईट विधि व्यवस्था, साफ- सफाई समेत कई कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर निगम की सम्मानित जनता नगर निगम काम लेकर पहुंचते तो नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने से निराश होकर लौट जा रहे हैं। जो नगरवासियों को मूलभूत सुविधा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने उपायुक्त को इस दिशा में सार्थक पहल करने का आग्रह किया है,ताकि नगरवासियों को परेशानियों से छुटकारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.