भागलपुर, अप्रैल 26 -- सुल्तानगंज। नगर परिषद की पूर्व उपसभापति उषा देवी के बंद घर से जेवरात और नगदी चोरी कर लिए जाने का मामला अनिमेष कुमार सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में दर्ज कराया है। कहा गया है कि बीती रात चोर ने उनके घर के मुख्य दरवाजे (ग्रील) की कुंडी तोड़कर घर में चोरी की है। हमलोग 22 अप्रैल की शाम घर में ताला लगाकर भागलपुर एक शादी समारोह में गए। सुबह चाचा ने फोन किया तो बताया कि दरवाजा खुला हुआ है। आकर देखा तो पाया कि चोर ने मेरी मां के सारे गहने और लगभग 72 हजार रुपये आलमीरा का ताला तोड़कर चोरी कर लिये हैं। यह भी पढ़ें- जमुई : चोरों ने शिक्षक के घर का ताला तोड़ आठ लाख नकद एवं गहने व कपड़े उड़ाए सीसीटीवी फुटेज में तीन अज्ञात व्यक्ति को गली से बाहर निकलते देखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- नरेन्द्र नगर:बंद घर के ...