मेरठ, अप्रैल 6 -- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में समता दिवस पर पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि समता के महानायक बाबूजी समाज के कमजोर, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं उनके न्याय के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्षरत रहे। संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया। इस दौरान योगी जाटव, ज़िला अध्यक्ष एससी विभाग जैनेन्द्र जाटव, पीतांबर प्रजापति, मास्टर रतल पाल रहे। दूसरी ओर, महानगर कांग्रेस की ओर से बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी में विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का व्यक्तित्व सादगी और उच्च विचारों का संगम था। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने और संचालन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.