देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत खराब होने के चलते महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। रविवार को चिकित्सक की सलाह पर उनके पेट की सीटी कराई गई। हालांकि देर शाम तक सीटी के रिपोर्ट का इन्तजार था। एक दिन पहले चिकित्सकों ने अपेंडिक्स की शिकायत होने की बात बताई थी। लखनऊ के रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में 10 दिसंबर से बंद हैं। जिला जज की अदालत से उनको जमानत भी मिल गई है, लेकिन अभी तक जमानतदारों के कागजात जमा नहीं किए गए हैं। शनिवार को पेट में दर्द होने के बाद उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, इस समय वह मेडिकल कालेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। भारी सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.