पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल राजनीति करेंगी, भाजपा वालों पर हमलावर, कहा- यूपी में ही रहूंगी, डरूंगी नहीं
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- यूपी में आईएएस से अचानक इस्तीफा देकर हलचल मचाने वाली तेज तर्रार अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यूपी में ही रहने और यहां पर राजनीति करने की घोषणा की है। मंगलवार की सुबह पहले से घोषित प्लान के तहत दिव्या ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो के जरिए कई बातें साफ कीं। राजनीति किस दल से करेंगी इसका तो ऐलान नहीं किया लेकिन भाजपा वालों पर हमलावर दिखाई दीं। यह भी कहा कि किसी से डरूंगी नहीं। आईएएस से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर हुई चर्चा का भी जवाब दिया है। कई जिलों में संतकबीरनगर, मिर्जापुर और देवरिया में डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने पिछले महीने आईएएस से इस्तीफा दिया था। उन्हें कुछ महीने पहले देवरिया के डीएम से हटाकर राजस्व परिषद में सचिव बना दिया गया था। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.