प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के जेपी नगर सुलेमसराय में पूर्व आईएएस अफसर के बेटे ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। धूमनगंज पुलिस ने कमरे के दरवाजा का लॉक तोड़कर हिमांशु के शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। हिमांशु ने दो महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस की प्रारंभिक का जांच में पत्नी से कहासुनी व पारिवारिक अनबन को आत्मघाती कदम की वजह बताया। पुलिस के अनुसार, सुलेमसराय के जेपी नगर निवासी श्रीचंद्र सेवानिवृत्त आईएएस अफसर हैं। उनके दो बेटों में दूसरे नंबर का 22 वर्षीय हिमांशु स्नातक का छात्र था। हिमांशु ने तकरीबन दो महीने पहले शिवानी से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, बेरोजगार होने की वजह से पत्नी से कहासुनी होने लगी थी। हिमांशु ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.