पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के आह्वान पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रखर मिश्र के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार आदि ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से वेतन विसंगति, वेतन सहित चिकित्सा अवकाश एवं मातृत्व अवकाश, जनपद एवं जनपद के बाहर ट्रांसफर, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण को ऑफलाइन सहित अनुदेशकों की विभिन्न समस्याएं रही। इस पर गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह ने जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोकल प्रसाद मौर्य, नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, नरेंद्र मौर्य, जयप्रकाश, प्रीति शुक्ला, आदित्य गंगवार, ममता रानी, चमन आरा, प्रगति, बीनू गंगवार, धनंजय सिंह, हरिओम आदि अनुदेशक मौजूद रहे...