जौनपुर, फरवरी 18 -- नौपेड़वा। बक्शा विकास खण्ड के बेलहटा गांव निवासी ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष 62 वर्षीय विनय मिश्र का सोमवार की शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि मणिकर्णिका घाट पर की गई। निधन पर ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बक्शा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, प्रोफेसर मनोज मिश्र, दिनेशचंद शुक्ल, भाजपा नेता अमित मिश्रा, कमलेश उपाध्याय, वेदप्रकाश शुक्ला आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...