देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बरहज तहसील के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र कुमार सिंह की मौत को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर मांग की।अधिवक्ताओं ने कहा कि बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर में चकनाली के उपर आरसीसी रोड बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर प्रधान और उसके लड़कों की तरफ से धमकी दिया गया। जिसके चलते अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी के नेतृत्व में डीएम, एसपी से विजेंद्र सिंह के हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। इसमें मंत्री विजय सेन यादव, शशिभूषण पाण्डेय, रामछबीला यादव, राकेश शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.