धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर की कमी को देखते हुए झारखंड सरकार ने अनुबंध पर 17 सेवानिवृत्त प्रोफेसरों की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। सभी प्रोफेसरों को विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पदस्थापित किया गया है।

सेवानिवृत्त प्रोफेसरों की नियुक्ति इनमें सात प्रोफेसर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) को मिले हैं। खास बात यह है कि इनमें पूर्व प्राचार्य, पूर्व अधीक्षक और विभिन्न विभागों के पूर्व विभागाध्यक्ष शामिल हैं। एसएनएमएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद को पैथोलॉजी विभाग में पदस्थापित किया गया है। वहीं पूर्व अधीक्षक डॉ अरुण कुमार बरनवाल को जेनरल सर्जरी विभाग में पदस्थापित किया गया है।

अन्य विभागों में नियुक्ति हड्डी...